ऑपरेशन आघात के तहत नशे के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी
जूटमिल पुलिस ने नाबालिगों को नशे के लिए सोल्यूशन ट्यूब बेचने वाले किराना दुकानदार
“ऑपरेशन आघात” के तहत नशे के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी
जूटमिल पुलिस ने नाबालिगों को नशे के लिए सोल्यूशन ट्यूब बेचने वाले किराना दुकानदार को किया गिरफ्तार
पूंजीपथरा पुलिस की गेरवानी केसर जंगल में शराब रेड, 22 लीटर महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में नशे के कारोबारियों और नशा फैलाने वालों पर लगातार प्रहार
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश — “ऑपरेशन आघात” के तहत नशे के कारोबारियों और युवाओं को नशे की ओर धकेलने वालों पर ओग और सख्त कार्रवाई होगी"
28 मई, रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में रायगढ़ जिले में नशे के विरुद्ध चलाया जा रहा “ऑपरेशन आघात” लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में कल दिनांक 27.05.2026 को थाना जूटमिल एवं थाना पूंजीपथरा पुलिस द्वारा अलग-अलग कार्रवाई करते हुए नशे के कारोबार और अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। विदित हो कि एक दिन पूर्व थाना कोतवाली पुलिस द्वारा नाबालिग बच्चों को नशे के लिए सोल्यूशन ट्यूब बेचने वाले युवक को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता एवं जेजे एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। लगातार हो रही कार्रवाई से नशे के कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति है।
जेल कॉम्प्लेक्स स्थित किराना दुकान में सोल्यूशन ट्यूब बेचने पर जूटमिल पुलिस की रेड कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक जूटमिल पुलिस को सूचना मिली थी कि केलो पुल के पास जेल कॉम्प्लेक्स स्थित संतोष किराना दुकान में किराना सामान के साथ MAXO BOND ADHESIVE सोल्यूशन ट्यूब रखकर छोटे-छोटे नाबालिग बच्चों को नशे के लिए बेचा जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनवकांत सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा छापेमार कार्रवाई की गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची