अजमेर: कार में आग लगने से चार की मौत
अजमेर जिले के बोराड़ा थाना क्षेत्र के श्रीरामपुरा गांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक कार में अचानक भीषण आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई।
मृतकों में पूर्व सरपंच, उनकी पत्नी और भांजी शामिल हैं, जो मौके पर ही जिंदा जल गए। साथ ही, इस हादसे में गंभीर रूप से झुलसी जिला परिषद सदस्य ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया।