थाना लवकुश नगर पुलिस ने अक्टोहा तिराहा में हत्या, हत्या का प्रयास घटना को अंजाम देने वाले 8000 के इनामी चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
थाना लवकुश नगर पुलिस ने अक्टोहा तिराहा में हत्या, हत्या का प्रयास घटना को अंजाम देने वाले ₹8000 के इनामी चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
आरोपी भारत द्विवेदी चोरी, लूट, अवैध हथियार, मारपीट जैसे 25 अपराधों में एवं आरोपी विक्की विश्वकर्मा मारपीट एससी-एसटी के दो अपराधों में पूर्व से लिप्त
थाना लवकुश नगर क्षेत्र अंतर्गत अक्टोहा तिराहा में दिनांक 23 मई की रात्रि हत्या, हत्या के प्रयास संबंधी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। चिकित्सालय में पीड़ित कृष्णकांत गुप्ता की मृत्यु की पुष्टि की गई। पीड़ित घायल सत्येंद्र राजपूत की रिपोर्ट पर जीरो में कायमी उपरांत थाना लवकुश नगर में भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या, हत्या के प्रयास सहित समुचित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया।
*पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु ₹8000 की इनाम की उद्घोषणा कर पुलिस टीमें गठित की गई।*
एफएसएल टीम, डॉग स्क्वाड सहित टीमों द्वारा साक्ष्य एकत्र किए गए, आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु संभावित स्थानों में दबिश दी गई। पुलिस टीम द्वारा हत्या, हत्या के प्रयास घटना में सम्मिलित आरोपी-
1. विक्की उर्फ विवेक विश्वकर्मा पिता बड्डन उर्फ महेश विश्वकर्मा निवासी वार्ड क्रमांक 10 कंठी मोहल्ला लवकुश नगर
2. बड्डन उर्फ महेश विश्वकर्मा पिता ठाकुरदीन विश्वकर्मा निवासी वार्ड क्रमांक 10 कंठी मोहल्ला लवकुश नगर
3. भारत द्विवेदी पिता मत्तू उर्फ मनोज द्विवेदी निवासी वार्ड क्रमांक 6 चौरसिया मोहल्ला लवकुश नगर
4. विधि विरुद्ध किशोर
को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उधारी के पैसे लिए थे, जिस कारण विवाद उत्पन्न हुआ एवं घटना को अंजाम दिया गया। अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त तीन धारदार चाकू, लाठी, मोटरसाइकिल इत्यादि बरामद की गई। आरोपी भारत द्विवेदी चोरी, लूट, अवैध हथियार, मारपीट जैसे 25 अपराधों में एवं आरोपी विक्की विश्वकर्मा मारपीट एससी-एसटी के दो अपराधों में पूर्व से लिप्त हैं। घटना में सम्मिलित 7 अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
उक्त त्वरित कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं एसडीओपी लवकुश नगर श्री नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लवकुश नगर निरीक्षक अजय अंबे, थाना प्रभारी हिनौता उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह जाटव, थाना प्रभारी जुझार नगर उप निरीक्षक राजकुमार यादव, उप निरीक्षक अजय शाक्य, उपनिरीक्षक ज्ञान सिंह, साइबर प्रभारी उप निरीक्षक नेहा गुर्जर, चौकी प्रभारी अक्टोहा सहायक उप निरीक्षक सोहन सैयाम, सहायक उप निरीक्षक राम प्रकाश, प्रधान आरक्षक अनीश, आरक्षक बलराम, उमेश, हिरदेश, विकास, देव सिंह, अनिल, राहुल, बनमाली, हरिशंकर, चांद खान, कुलदीप, राजू, नरेंद्र, ब्रजराज, महिला आरक्षक गीता, अपूर्वा, साइबर, एफएसएल एवं डॉग स्कॉड टीम की भूमिका रही।