logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पंचकूला BREAKING: TBRL की एडवाइजरी जारी, 31 मई को होगा हाई कैलिबर बम ट्रायल

पंचकूला BREAKING: TBRL की एडवाइजरी जारी, 31 मई को होगा हाई कैलिबर बम ट्रायल

पंचकूला के रामगढ़ स्थित टीबीआरएल रेंज में 31 मई को हाई कैलिबर बम ट्रायल किया जाएगा। इसको लेकर टीबीआरएल की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है।

जानकारी के अनुसार यह ट्रायल रविवार सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एयरफोर्स के उच्च अधिकारियों की निगरानी में किया जाएगा।

एडवाइजरी में बताया गया है कि बम ट्रायल के दौरान उड़ने वाले कण आसमान में करीब डेढ़ किलोमीटर ऊंचाई तक और जमीन पर लगभग 2 किलोमीटर के दायरे में फैल सकते हैं।

इसके चलते गांव भानू और गांव बिल्ला को स्प्लिंटर डेंजर जोन में माना गया है। स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि संबंधित समय के दौरान ग्रामीणों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी जाए।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सुरक्षा नियमों का पालन करें और ट्रायल के दौरान निर्धारित क्षेत्र के आसपास जाने से बचें।

#Panchkula #TBRL #BombTrial #Ramgarh #BreakingNews #AirForce #BhanuVillage #BillaVillage #SamacharSansarNews24

4
126 views

Comment