logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शाहजहांपुर नगर निगम में पार्षदों का धरना प्रदर्शन

शाहजहांपुर : नगर निगम बनने के बाद भी नगर वासियों को सुविधाओं का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। सड़कों की खराब हालत, पानी और बिजली की व्यवस्था में गंभीर समस्याएं हैं। हर गली और मोहल्ले में सड़के खुदी हुई हैं और कई जगह पानी भरा रहता है, जिससे जनता को भारी परेशानी हो रही है।

शाहजहांपुर के पार्षद, चाहे सत्ता पक्ष के हों या विपक्ष के, शहीद पार्क के सामने धरने पर बैठ गए हैं। उनका गुस्सा सातवें आसमान पर है। जब मेयर अर्चना बर्मा को इस बात की जानकारी मिली, तो वह धरना स्थल पर पहुंचीं और पार्षदों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी सभी मांगें जल्द पूरी की जाएंगी। हालांकि पार्षदों और जनता का मानना है कि नगर निगम में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है और जनता को कोई सुविधाएं नहीं मिल रही हैं, जबकि टैक्स वसूली जारी है। तीन मंत्री और सत्ता पक्ष की मेयर होने के बावजूद भी नगर निगम की स्थिति खराब बनी हुई है।

0
0 views

Comment