logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कल्याण दुर्गाडी किल्ला ईदगाह में नमाज़ के दौरान हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

कल्याण प्रतिनिधी
28 मई 2026 गुरुवार

मुंबई से सटे कल्याण के ऐतिहासिक दुर्गाडी किल्ला परिसर में ईद-उल-अजहा की नमाज़ के दौरान हिंदू संगठनों द्वारा प्रदर्शन किए जाने से कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार, ईदगाह में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग नमाज़ अदा कर रहे थे, उसी दौरान कुछ हिंदू संगठनों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने परिसर के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
बताया जा रहा है कि सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण को लेकर प्रशासन ने मंदिर की ओर जाने वाले कुछ रास्तों पर अस्थायी रोक लगाई थी। इसी के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की और हनुमान चालीसा का पाठ किया।
स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बंदोबस्त तैनात किया गया। पुलिस अधिकारियों ने दोनों समुदायों से शांति बनाए रखने की अपील की। प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और धार्मिक कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए एहतियाती कदम उठाए गए थे।
घटना के बाद इलाके में पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

63
1849 views

Comment