logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गाजियाबाद में भाकियू एकता शक्ति का संगठन विस्तार कार्यक्रम आयोजित

गाजियाबाद। भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति द्वारा संगठन को मजबूत बनाने एवं किसानों-मजदूरों के हितों की रक्षा को लेकर गाजियाबाद के गोविंदपुरम में एक महत्वपूर्ण संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मजदूर सभा के मेरठ मण्डल अध्यक्ष रवि वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देविंदर यादव एवं रहोताश शर्मा के आदेशानुसार तथा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एडवोकेट अक्षित शर्मा की सहमति से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश संगठन मंत्री रामोतार सोलंकी द्वारा किया गया, जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदेश अध्यक्ष अमरीश चौहान ने किया। इस दौरान संगठन के विस्तार, किसानों एवं मजदूरों की समस्याओं, उनके अधिकारों की रक्षा तथा संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति लगातार किसानों, मजदूरों एवं शोषित वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य कर रही है। संगठन का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाना और उसके अधिकारों की रक्षा करना है। वक्ताओं ने कहा कि आने वाले समय में संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाया जाएगा।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव नीरज शर्मा, संगठन महामंत्री प्रतिनिधि अभिषेक शर्मा, राष्ट्रीय युवा महासचिव नितिन शर्मा, युवा महासचिव पवन शर्मा, महानगर अध्यक्ष गाजियाबाद राजेश गुप्ता, प्रदेश सचिव मुंदर यादव, युवा जिलाध्यक्ष संजीव नायक, विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक यादव, विशाल यादव, विकास यादव, मनीष यादव, दीपांशु यादव, हर्ष कुमार, कपिल यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

✍🏻 एडवोकेट ऋषभ पराशर (Rishabh Parasher), राष्ट्रीय अध्यक्ष, AIMA Media, All India Media Association (Y.C.)

0
1731 views

Comment