logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पानी में डूबने की घटनाओं को रोकने के लिए म्योरपुर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान



संवाददाता (अहमद राजा )

सोनभद्र/म्योरपुर। स्थानीय थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र में पानी में डूबने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए जागरूकता अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष रविकांत मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लोगों को नदी, तालाब और जलाशयों के खतरनाक स्थानों से दूर रहने की सलाह दी।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने लैरा नदी, रिहंद जलाशय के खंता क्षेत्र, किरबिल, लिलासी सहित कई संवेदनशील स्थानों का भ्रमण किया। इस दौरान लोगों को गहरे पानी में न जाने, बच्चों पर विशेष निगरानी रखने तथा बरसात के मौसम में सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया गया।

पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर चेतावनी संबंधी पोस्टर और बैनर भी लगाए गए, जिनमें डूबने से बचाव के उपाय और खतरनाक क्षेत्रों की जानकारी दी गई है।

थानाध्यक्ष रविकांत मिश्रा ने कहा कि लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे जलाशयों और नदियों के किनारे सतर्क रहें तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

11
533 views

Comment