पटियाला में सनसनी: नीले ड्रम में मिली नेहा की लाश, हत्या की गुत्थी उलझी...
पटियाला में सनसनी: नीले ड्रम में मिली नेहा की लाश, हत्या की गुत्थी उलझी
पंजाब के पटियाला में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। रेलवे कॉलोनी के पास एक नीले प्लास्टिक ड्रम के अंदर 25 वर्षीय युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान नेहा के रूप में हुई है। परिवार के मुताबिक नेहा पिछले 3 दिनों से लापता थी और उसकी तलाश की जा रही थी।
पुलिस को मौके पर पहुंचने के बाद ड्रम के अंदर शव मिला। नेहा के एक हाथ पर उसका नाम और दूसरे हाथ पर दिल के आकार का टैटू बना हुआ था, जिससे पहचान करने में मदद मिली। शुरुआती जांच में चेहरे पर चोट के निशान मिलने की बात सामने आई है।
फॉरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं। पुलिस आसपास के CCTV कैमरों की जांच कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामले में दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है और पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है। पूरे इलाके में इस वारदात को लेकर दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।