दमोह: जंगलों में जल स्रोत सूखने से वन्यजीवों का पानी की तलाश में मैदानी क्षेत्रों की ओर रुख
दमोह: यूसुफ पठान मड़ियादो।
भीषण गर्मी के कारण जंगलों में प्राकृतिक जल स्रोत तेजी से सूख रहे हैं, जिससे वन्य प्राणी पानी की तलाश में मैदानी क्षेत्रों की ओर आ रहे हैं। मड़ियादो कस्बे के समीप स्थित बारह मासी जल स्रोत वन्यजीवों के लिए प्रमुख सहारा बन गया है, जहां विभिन्न प्रजातियों के जानवर प्यास बुझाने पहुंच रहे हैं।
वन परिक्षेत्र कार्यालय से लगभग एक किलोमीटर दूर इस जल स्रोत तक पहुंचने के लिए वन्य प्राणियों को सड़क पार करनी पड़ती है। सुबह और शाम के समय हायना, सियार, नीलगाय, जंगली सुअर सहित अन्य वन्यजीव पानी पीते हुए देखे जा सकते हैं। वन्यजीव प्रेमियों के अनुसार गर्मी बढ़ने से जंगलों में जल संकट गहरा रहा है, जबकि वन विभाग जल स्रोतों के संरक्षण और कृत्रिम जल व्यवस्था पर कार्य कर रहा है ताकि वन्यजीवों को पर्याप्त पानी मिल सके।