कालाखोह में पागल कुत्ते ने 7-8 लोगों को काटा, अलर्ट जारी
कालाखोह: सिकराय के कालाखोह क्षेत्र के रुडमल के बास में एक पागल कुत्ते ने करीब 7 से 8 लोगों को काट दिया है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल फैल गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुत्ता अचानक लोगों पर हमला कर रहा है, जिससे कई लोग घायल हुए हैं।
ग्रामीण प्रशासन और पशुपालन विभाग से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ताकि किसी बड़ी दुर्घटना को रोका जा सके। आसपास के गांवों के लोगों को भी सतर्क रहने और बच्चों को अकेले बाहर नहीं भेजने की चेतावनी दी गई है। चिकित्सकों ने कहा है कि कुत्ते के काटने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल जाकर एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाना आवश्यक है और घाव को साबुन और साफ पानी से धोना चाहिए।