logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Amritsar में आसमान से बरस रही आग, दोपहर में घरों से बाहर निकलने पर डॉक्टरों की चेतावनी7


अमृतसर : गुरु नगरी में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार आज शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। यदि आज पारा 44 डिग्री तक पहुंचता है, तो यह इस सीजन का सबसे गर्म दिन होगा।



बढ़ते तापमान के कारण लोग परेशान

आसमान से बरसती आग से बचने के लिए लोग अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। ऐसे मौसम में लोग स्विमिंग पूलों का सहारा लेते नजर आ रहे हैं। खासकर दोपहर के समय बच्चों और युवाओं की भारी भीड़ स्विमिंग पूलों और वॉटर पार्कों में देखने को मिल रही है, जहां लोग पानी में समय बिताकर गर्मी को मात देने की कोशिश कर रहे हैं। लगातार बढ़ते तापमान के कारण लोगों के लिए घरों के अंदर और बाहर, दोनों जगह टिकना मुश्किल हो गया है। यही कारण है कि आम दिनों की तुलना में वॉटर पार्कों में रौनक काफी बढ़ गई है। इसके अलावा ग्रामीण और बाहरी इलाकों में कई लोग ट्यूबवैलों और नहरों के ठंडे पानी में नहाकर गर्मी से कुछ समय के लिए राहत महसूस कर रहे हैं।



‘बिना वजह घर से बाहर निकलने से करें परहेज’

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यदि आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ौतरी होती है तो हालात और भी गंभीर हो सकते हैं। भीषण गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक (लू लगना) जैसी स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ने की आशंका है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों और डॉक्टरों ने आम लोगों को सलाह दी है कि वे दोपहर के समय बिना किसी जरूरी काम के घरों से बाहर न निकलें और शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए अधिक से अधिक पानी, लस्सी और अन्य तरल पदार्थों का सेवन करें।





Punjab Kesari Amritsar

1
674 views

Comment