logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रायपुर रानी में 30 मई को विशाल माता जागरण, मोरनी मंडल टीम को दिया निमंत्रण

रायपुर रानी अनाज मंडी में 30 मई को होने वाले विशाल माता के जागरण को लेकर धार्मिक और सामाजिक माहौल बनना शुरू हो गया है। इसी कड़ी में आज सोशल मीडिया के साथी शुभम सैनी रायपुर रानी ने मोरनी हिल्स मंडल अध्यक्ष दीपा शर्मा एवं पूरी मंडल टीम को माता के जागरण में पहुंचने का स्नेहपूर्ण निमंत्रण दिया।

शुभम सैनी को क्षेत्र में एक मेहनती, सरल स्वभाव और कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है। वे हमेशा समाज सेवा और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहते हैं तथा सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष दीपा शर्मा, सोशल मीडिया हेड मोरनी हिल्स गौरव शर्मा एवं पूरी टीम ने शुभम सैनी का धन्यवाद व्यक्त किया। साथ ही माता रानी से सभी क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की गई।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऐसे समर्पित और सेवा भाव रखने वाले कार्यकर्ताओं की बदौलत संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और जनसेवा के कार्यों को नई दिशा मिल रही है।

0
66 views

Comment