logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सिकराय: कांग्रेस का महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ धरना-प्रदर्शन

सिकराय: बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि, बेरोजगारी और पेपरलीक मामलों के विरोध में सिकराय एवं भांडारेज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के बाद सिकराय के एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर आमजन की समस्याओं के समाधान की मांग की।

धरना-प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों और विफलताओं को आम जनता पर असर डालने वाला बताया। उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से किसान, मजदूर, व्यापारी और आम नागरिक प्रभावित हैं। पेपरलीक मामलों और रोजगार की कमी से युवाओं का भविष्य संकट में है। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री ममता भूपेश ,जिला प्रमुख हीरालाल सैनी, सिकराय प्रधान सुल्तान बैरवा, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष शिवराम मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष लटूरमल सैनी सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

23
556 views
1 shares

Comment