logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पी एच ई विभाग की बड़ी लापरवाही इस तपती गर्मी आमजन पानी के लिए परेशान

भीषण गर्मी के बीच लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई विभाग) की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। ग्राम छिउरीहा में पानी की भारी समस्या बनी हुई है, जिससे आमजन काफी परेशान हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में स्थित शासकीय हैंडपंप, जो केशव प्रसाद पाण्डेय के घर के पास स्थित है, उसमें निजी मोटर लगाकर तथा बाउंड्री बनाकर दमांगो द्वारा निजी उपयोग किया जा रहा है। इससे गांव के अन्य लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा और उन्हें इस भीषण गर्मी में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
इस मामले की शिकायत कई बार सीएम हेल्पलाइन में की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिकायत क्रमांक — 37654612 बताया गया है। ग्रामीणों में प्रशासन और विभाग के प्रति भारी नाराजगी देखी जा रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि शासकीय हैंडपंप को तत्काल सार्वजनिक उपयोग के लिए मुक्त कराया जाए तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर गांव में नियमित पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

0
96 views

Comment