सिद्धार्थनगर बांसी में बकरीद का त्योहार मनाया गया
सिद्धार्थनगर: जनपद में बकरीद का त्योहार हर्षोल्लास एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के साथ हिंदू समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद देकर सौहार्द का संदेश दिया।
बांसी नगर पालिका अध्यक्ष आवास पर ईद-उल-अजहा के अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक लालजी यादव तथा जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद इदरीस पटवारी/पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बांसी ने लोगों को बकरीद की शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि बकरीद का त्योहार कुर्बानी, भाईचारे, मोहब्बत और इंसानियत का पैगाम देता है। उन्होंने दुआ की कि अल्लाह तआला सभी की इबादत और कुर्बानी कुबूल फरमाए तथा देश में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की कायम रहे। सभी की जिंदगी में खुशियां, सेहत और बरकत की कामना करते हुए ईद मुबारक कहा गया।