logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चंद्रपुर में ईदुल अजहा की विशेष नमाज़ अदा की गई

चंद्रपुर : मुस्लिम समाज द्वारा ईदगाह में ईदुल अजहा की विशेष नमाज़ अदा की गई। इस अवसर पर सदर मुस्लिम जमात चंद्रपुर के श्री हसीन मोहम्मद ने बताया कि चांदली, कलमा, विश्वासपुर, मानिकपुर, गुड़ेली, तिमरलगा सहित आसपास के 10-15 किलोमीटर के गांवों के मुस्लिम समुदाय के लोग भी नमाज़ अदा करने पहुंचे। नमाज़ के बाद सभी ने एक-दूसरे को बकरीद की बधाई दी। यह त्योहार त्याग, बलिदान और शांति का संदेश देता है और पैगंबर हजरत इब्राहिम व हजरत इस्माइल की याद में मनाया जाता है।

मस्जिद के इमाम हाफिज इख़लाक़ हुसैन ने नमाज़ के बाद हिंदुस्तान में अमन, शांति और खुशहाली के लिए दुआ मांगी। इस अवसर पर हसीन मोहम्मद, नफीस खान, फरीद खान, मुबारक खान, मो इमरान, अहमद हुसैन, मो रउफ, जहांगीर, आलमगीर, मो अबरार, मेराज हसन, मस्तान खान, हैदर रब्बानी, मो असलम, परवेज आलम, मो जावेद, अशहब खान, हबीब खान, अब्दुल वाहिद अब्दुल रहीम, नवरिन खान, अलताब, मुश्फिक, सूरज खान, नवाज हमीद खान, नीलोफर खान, हुष्नवोज जाफर, फिरोज खान, परवेज खान, सोनू भाई, मो तेशम, अरमान खान, शाबान खान, अबरार खान, मुख्तार, अब्बास हुसैन, शब्बीर हुसैन, मो आरिफ, मो रईस, दिलावर हुसैन, गुलाम हाशमी व मुस्लिम जमात चंद्रपुर के अन्य लोग उपस्थित रहे।

2
139 views

Comment