logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

यूपी एग्रीज परियोजना अंतर्गत प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन जनपद वाराणसी के सेवापुरी विकास खंड के ग्राम घोषिला में किया गया।

यूपी एग्रीज परियोजना अंतर्गत प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन जनपद वाराणसी के सेवापुरी विकास खंड के ग्राम घोषिला में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं नोडल अधिकारी के रूप में अपर कृषि निदेशक (चावल), उत्तर प्रदेश, डॉ. एल. बी. यादव उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में यूपी-डास्प से परियोजना के कृषि विशेषज्ञ प्रो. वी. पी. सिंह, आईशार्क के इंटरिम डायरेक्टर डॉ. विकास सिंह, इंटरिम कंट्री मैनेजर डॉ. स्वाति नायक, आई आर आर आई यूपी एग्रीज परियोजना के प्रोजेक्ट लीड डॉ. विक्रम पाटिल, आई आर आर आई के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. आर. के. मलिक, डॉ. आशीष श्रीवास्तव, संयुक्त कृषि निदेशक श्री शैलेंद्र कुमार, उप कृषि निदेशक श्री अमित जायसवाल, कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. नवीन सिंह, जिला कृषि अधिकारी श्री संगम सिंह, खंड विकास अधिकारी सेवापुरी एवं आई आर आर आई के वैज्ञानिकों सहित अनेक प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।

परियोजना के अंतर्गत जनपद के चार विकास खंड — सेवापुरी, आराजी लाइन, चिरईगांव एवं चोलापुर — की कुल 119 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। विश्व बैंक के सहयोग से संचालित इस योजना के तहत चयनित किसानों को विभिन्न कृषि गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु तकनीकी सहयोग एवं unnat beej निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। योजना का मुख्य उद्देश्य खेती की लागत को कम करते हुए किसानों की आय में वृद्धि करना है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत घोषिला में आईशार्क/आई आर आर आई के सहयोग से डी एस आर विधि से धान की बुवाई का प्रदर्शन किया गया। इस विधि को अपनाने से मजदूरी लागत में कमी, सिंचाई जल की बचत तथा बेहतर उत्पादन प्राप्त होने की संभावना है।

58
5480 views

Comment