logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष ने अधिकारियों संग कि विकास कार्यों का जायजा.



सिंगरौली विकास प्राधिकरण द्वारा मोरवा नगर के वार्ड क्रमांक 1 चटका पंडित दीनदयाल उपाध्याय आवासीय परिसर क्षेत्र में प्रस्तावित प्लाट नीलामी प्रक्रिया को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष बीरेंद्र गोयल ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ नीलामी स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों, मूलभूत सुविधाओं तथा नीलामी प्रक्रिया से संबंधित तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष बीरेंद्र गोयल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नीलामी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जाए, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने स्थल पर सड़क, जल निकासी, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थिति का अवलोकन किया और जहां कमियां दिखाई दीं, वहां तत्काल सुधार के निर्देश दिए। अध्यक्ष ने कहा कि सिंगरौली विकास प्राधिकरण द्वारा शहर के सुनियोजित विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मोरवा के चटका क्षेत्र में प्रस्तावित प्लाट नीलामी से स्थानीय नागरिकों को आवासीय एवं व्यावसायिक अवसर उपलब्ध होंगे, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नीलामी से पूर्व सभी आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रियाएं समय पर पूर्ण कर ली जाएं तथा स्थल पर मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर विकसित किया जाए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अध्यक्ष को नीलामी प्रक्रिया एवं विकास कार्यों की प्रगति से अवगत कराया। इस मौके पर प्राधिकरण के इंजीनियर, राजस्व अधिकारी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि नीलामी प्रक्रिया को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और जल्द ही आम नागरिकों के लिए इसकी आधिकारिक सूचना जारी की जाएगी।

स्थानीय लोगों ने भी क्षेत्र में विकास कार्यों और प्लाट नीलामी प्रक्रिया को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की।

14
472 views

Comment