बी.एस.सी प्रथम सेमेस्टर के उत्कृष्ट परिणामों से चमका राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ा का नाम
राजवीर कौर की शानदार उपलब्धि : यूनिवर्सिटी मेरिट में तीसरा स्थान एवं कॉलेज में प्रथम
तलवाड़ा-होशियारपुर, 28 मई ( अर्श ) : पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ द्वारा घोषित दिसंबर 2025 के बी.एस.सी. सेमेस्टर प्रथम परीक्षा परिणामों में एम.आर.पी.डी राजकीय महाविद्यालय, तलवाड़ा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। विशेष रूप से बी.एस.सी मेडिकल वर्ग के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
कॉलेज रजिस्ट्रार प्रो. अजय कुमार अर्श ने जानकारी देते हुए बताया कि मैडिकल छात्रा राजवीर कौर ने 92.50% प्रतिशत अंक प्राप्त कर पंजाब यूनिवर्सिटी की मेरिट सूची में तीसरा स्थान तथा कॉलेज में पहला स्थान हासिल किया। वहीं छात्रा कोमल ने 89.60% प्रतिशत अंकों के साथ महाविद्यालय में दूसरा तथा पिटी ने 75.40% प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया।
विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. राजीव खोसला ने राजवीर कौर और कोमल को सम्मानित करते हुए उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता शिक्षकों के मार्गदर्शन, अभिभावकों के सहयोग और विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत का परिणाम है।
इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ. राजीव खोसला ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा अध्यापकों को हार्दिक बधाई देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय निरंतर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा विद्यार्थियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहेगा ... अजय कुमार अर्श
ऊपर : कॉलेज में क्रमवार : पहला,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली मैडिकल छात्राएं
नीचे : छात्राओं को सम्मानित करते हुए प्रिंसिपल डॉ. राजीव खोसला एवं स्टाफ सदस्य