यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, यूपी में विकास की उम्मीद
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में यमुना एक्सप्रेसवे को निर्माणाधीन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ा जा रहा है। इससे पूरे राज्य का एक्सप्रेसवे नेटवर्क एकीकृत होगा, जो यात्रा को आसान बनाने के साथ-साथ क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को भी मजबूत करेगा। इस योजना के तहत यमुना एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे आपस में जुड़े जाएंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुख्य सलाहकार अवनीश के अवस्थी ने इस नेटवर्क विस्तार की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस कनेक्टिविटी से न केवल यात्रा में समय की बचत होगी, बल्कि उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास और आर्थिक प्रगति के नए अवसर भी उत्पन्न होंगे। यह योजना राज्य के ट्रांसपोर्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर में महत्वपूर्ण बदलाव लाने वाली है।