हरियाणा भाजपा को मिली नई प्रदेश अध्यक्ष, डॉ. अर्चना गुप्ता की हुई नियुक्ति
भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए डॉ. अर्चना गुप्ता को हरियाणा भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री नितिन नड्डा द्वारा की गई है।
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में बताया गया कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
डॉ. अर्चना गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद हरियाणा भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और पार्टी आगामी चुनावों में नई रणनीति के साथ आगे बढ़ेगी।
भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ. अर्चना गुप्ता को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।
#BJP #HaryanaBJP #DrArchanaGupta #JPNadda #ArunSingh #HaryanaPolitics #BreakingNews #SamacharSansarNews24