logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सिंगरौली के एनएचएआई,NH 39 मरम्मत कार्य का टेंडर हुआ निरस्त



जिला सिंगरौली के मोरवा स्थित अपने कार्यालय में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव ने संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेंस करके एनएचएआई के कार्य प्रणाली पर सवाल उठाते हुए गंभीर आरोप लगाए थे जिस पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल के प्रबंधक के टी पारस बांसली ने सीधी सिंगरौली NH 39 के 28.30 करोड़ से किए जाने वाले टेंडर को निरस्त कर दिया है कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता राजेश सिंह ने बताया कि पोर्टल पर 21 मई को आया है जबकि इस पत्र में 11 मई के हस्ताक्षर के साथ किया गया है यह पत्र भी सवालों को घेरे में है क्योंकि वास्तव में 11 मई को टेंडर निरस्त कर दिया गया था तो इसे एनएचएआई के पोर्टल पर अपलोड क्यों नहीं किया गया जब कांग्रेस प्रवक्ता ने आम जनमानस का ध्यान आकृष्ट कराया तो आनन फानन में टेंडर निरस्त कर पत्र अपलोड कर के साख बचाने का प्रयास कर रही है साथ ही साथ है उन्होंने यह भी दावा किया कि 10 वर्षों से इस सड़क के निर्माण पर लगतार नजर रखी जा रही है जब तक यह सड़क बन नहीं जाती तब तक हर संभव प्रयास किए जाएंगे

4
109 views

Comment