logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बृजमनगंज:बकरीद से पहले डीएम व एसपी ने बदलबाग गांव का किया निरीक्षण।

AIMA न्यूज एजेंसी।
​बृजमनगंज (महराजगंज)। आगामी त्योहार बकरीद को शांति, सुरक्षा व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए शासन-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। इसी क्रम में बुधवार की रात जिलाधिकारी महराजगंज गौरव सिंह सोगरवाल व पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने भारी पुलिस बल के साथ थाना बृजमनगंज के अंतर्गत आने वाली ग्राम सभा बदलबाग का स्थलीय निरीक्षण किया। दोनों आला अधिकारियों ने खुद गांव की गलियों में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत को परखा।
​अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
​निरीक्षण के दौरान डीएम व एसपी ने संवेदनशील स्थानों का बारीकी से जायजा लिया और स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत कर उनका फीडबैक लिया। अधिकारियों ने थाना प्रभारी बृजमनगंज को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि त्योहार के दौरान क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहनी चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
​विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म्स पर चौबीसों घंटे निगरानी रखी जाए। माहौल बिगाड़ने या अफवाह फैलाने की कोशिश करने वाले शरारती तत्वों को चिन्हित कर उनके खिलाफ तत्काल कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
​गश्त बढ़ाने और पीस कमेटी की बैठक के निर्देश
​अधिकारियों ने पुलिस को गांव में लगातार पुलिस गश्त (पेट्रोलिंग) बढ़ाने और स्थानीय नागरिकों के साथ पीस कमेटी की बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी संभावित विवाद को समय रहते सुलझाया जा सके। ग्रामीणों से आपसी भाईचारा व सौहार्द बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की गई। डीएम व एसपी ने कहा कि यदि किसी को भी कोई समस्या या संदिग्ध गतिविधि नजर आती है, तो बिना देर किए तुरंत स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दें।

118
3337 views

Comment