अफजलपुर: बिलांत्री में पाइपलाइन विवाद के दौरान जेसीबी में आग लगाई गई
अफजलपुर थाना क्षेत्र के बिलांत्री गांव के पास बीती रात खेत में पाइपलाइन डालने के दौरान विवाद हो गया। जानकारी के अनुसार, पाइपलाइन बिछाने के दौरान दूसरे पक्ष की पाइपलाइन टूट जाने से दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो बाद में विवाद में बदल गई।
विवाद के दौरान पाइपलाइन की खुदाई कर रही जेसीबी मशीन में आग लगा दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा दोनों पक्षों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इलाके में घटना को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है।