अपर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण
जालौन/कालपी। ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व के अवसर पर जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा कोतवाली कालपी एवं थाना कदौरा क्षेत्र का भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। अपर पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद पुलिस बल को सतर्क एवं सजग रहकर ड्यूटी करने के निर्देश दिए, ताकि पर्व के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। उनके मार्गदर्शन में ईद-उल-अजहा की नमाज शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराई गई। प्रशासन द्वारा पर्व के दौरान समुचित पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की गई, जिससे क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द का माहौल बना रहा। ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ किया।