कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया ने इस्तीफा देने का ऐलान किया
बेंगलुरु : कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को अपने घर पर मंत्रियों के साथ ब्रेकफास्ट मीटिंग की जिसमें उन्होंने इस्तीफा देने की जानकारी दी। इस बैठक में डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार भी मौजूद थे, जिन्होंने सिद्धारमैया के पैर छूकर सम्मान जताया और बाद में उन्हें गले लगा लिया। कांग्रेस विधायक अशोक पत्तन ने कहा कि डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री बन सकते हैं।
सिद्धारमैया ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात के लिए समय मांगा था, लेकिन राज्यपाल पारिवारिक कारणों से बेंगलुरु से बाहर हैं। इसलिए उन्होंने अपने इस्तीफे को राज्यपाल दफ्तर को ई-मेल या व्यक्तिगत रूप से सौंपने का निर्णय लिया है। नियमानुसार इस्तीफा स्वीकार होने तक सिद्धारमैया ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे।