सेक्टर-11 पंचकूला में चौकीदार की हत्या, सरिए या हथौड़े से वार कर आरोपी फरार
निर्माणाधीन मकान में मिली नेपाल निवासी चौकीदार की लाश, CCTV में साथी से झगड़ा कैद
पंचकूला। सेक्टर-11 स्थित एक निर्माणाधीन मकान में चौकीदार की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान नेपाल निवासी चौकीदार के रूप में हुई है, जो निर्माणाधीन मकान की देखरेख करता था। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह जब मजदूर निर्माणाधीन मकान पर पहुंचे तो चौकीदार का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि चौकीदार के सिर पर सरिए या हथौड़े जैसी भारी वस्तु से वार किए गए हैं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस को आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी मिली है, जिसमें मृतक का किसी साथी के साथ झगड़ा होता दिखाई दे रहा है। आशंका जताई जा रही है कि विवाद के बाद ही वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी हुई है।
मौके से साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
#Panchkula #Sector11 #MurderCase #WatchmanMurder #CrimeNews #PanchkulaPolice #CCTVFootage #NepalResident #BreakingNews #SamacharSansarNews24