ममता बनर्जी को झटका, सांसद काकोली घोष ने TMC के सभी पदों से इस्तीफा दिया
पश्चिम बंगाल : टीएमसी सांसद काकोली घोष ने पार्टी के संगठन में सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफे का पत्र प्रदेश अध्यक्ष को भेजा है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस को अपने ही सांसदों और विधायकों के असंतोष का सामना करना पड़ रहा है। बारासात से सांसद काकोली घोष दस्तीदार का असंतोष खुलकर सामने आया है। इससे पहले उन्होंने टीएमसी के बारासात जिलाध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दिया था।