दौसा: पीजी कॉलेज में भूगोल प्रायोगिक परीक्षा 5 जून से शुरू
दौसा: पंडित नवलकिशोर शर्मा राजकीय पीजी कॉलेज में एमए एवं एमएससी भूगोल विषय की प्रायोगिक परीक्षाएं 5 और 6 जून 2026 को आयोजित की जाएंगी। इस परीक्षा में नियमित, पूर्व-नियमित, स्वयंपाठी एवं ड्यू परीक्षार्थियों को भाग लेना अनिवार्य होगा।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. लालाराम मीना ने बताया कि परीक्षार्थियों को अपना रोल नंबर, बैच नंबर एवं परीक्षा तिथि महाविद्यालय के सूचना-पट्ट पर देखना होगा। सभी विद्यार्थियों को परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पूर्व महाविद्यालय में उपस्थित होकर प्रायोगिक परीक्षा देना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।