बकरीद के अवसर पर सपा नेता जितेंद्र वर्मा जीतू पटेल ने दी मुबारकबाद
*हरदोई*
बकरीद के पावन अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष सपा हरदोई जितेंद्र वर्मा ‘जीतू पटेल’ मल्लावां स्थित ईदगाह पहुंचे, जहां उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों को बकरीद की मुबारकबाद दी।
ईद की नमाज अदा कर बाहर निकल रहे मुस्लिम समाज के लोगों पर पुष्प वर्षा कर उन्होंने भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने सभी को बकरीद की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व आपसी प्रेम, एकता और भाईचारे का प्रतीक है।
जितेंद्र वर्मा ने कहा कि भारत की गंगा-जमुनी तहजीब, संस्कृति और संस्कार ही देश की असली पहचान हैं। बकरीद का त्योहार समाज में सौहार्द और एकजुटता को मजबूत करने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि देश की यही साझी विरासत हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।
इस अवसर पर गुड्डू सिंह, शैलेन्द्र सिंह, शाहबाज खान, ओसामा इराकी, सौरभ वर्मा, अजय कुमार, बदरुद्दीन अंसारी, असरफ खान सहित कई लोग मौजूद रहे।
*रिपोर्टर यूनुश सिद्दीकी हरदोई*