logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हरदोई में सोशल मीडिया पोस्ट मामले में #सपा नेता रामज्ञान गुप्ता गिरफ्तार

प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और सरकार के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप,
हरदोई शहर कोतवाली में बीएनएस की धारा 353(2) में कार्रवाई
हरदोई नगर पालिका अध्यक्ष पद पर सपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके समाजवादी पार्टी के नेता रामज्ञान गुप्ता को सोशल मीडिया पर कथित अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक सपा नेता रामज्ञान गुप्ता पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यमंत्री तथा सरकार के खिलाफ आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का प्रयोग कर सामाजिक माहौल खराब करने का आरोप है।
उपरोक्त संदर्भ में प्रियम मिश्रा की तहरीर पर हरदोई शहर कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई थी।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मामले की जांच के दौरान सोशल मीडिया पोस्ट की सामग्री को गंभीरता से लिया गया।
इसके बाद भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 353(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई।
आरोप है कि संबंधित पोस्ट के माध्यम से लोगों की भावनाएं प्रभावित करने और माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया।
हरदोई पुलिस का कहनाहै कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ निश्चित रूप से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
*रिपोर्टर यूनुश सिद्दीकी हरदोई*

6
554 views

Comment