logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मेहरा की सेवा निवृति अटरू के सीबीईओ ऑफिस से दी बुधवार को विदाई।ब्लॉक के शिक्षकों नें भी पलक पावड़े बिछा दिये।

छबड़ा:छबड़ा तहसील के भीलवाड़ा ऊंचा ग्राम में सेठ राम प्रसाद मेहरा के घर जन्में सुरेश चन्द मेहरा बचपन से ही होनहार बिरवान के होत चीकने पात की कहावत को चरितार्थ करते हुए ग्राम के विद्यालय से प्राथमिक शिक्षा पूरी कर उच्च शिक्षा ग्रहण कर मेहरा 1989 में तृतीय श्रेणी शिक्षक के रूप में 29 फरवरी 1988 से प्राथमिक स्कूल सेमली में नियुक्त हुए आगे यह सफर 1989 से 1990 तक प्राथमिक स्कूल बरौनी 1990 से 1993 तक प्राथमिक स्कूल घट्टी ओर जुलाई 1993 से 2000 तक प्राथमिक स्कूल घट्टा में सेवायें दी यहां से 2001 से 2009 तक बमौरा स्कूल में रहे।सितंबर 2009 में द्बितीय श्रेणी,प्रधानाध्यापक में प्रमोशन हुआ ओर सितंबर 2009 से 13 जनवरी,2014 तक राउप्रावि पारोलिया में प्रधानाध्यापक रहे,14 जनवरी 2014 से फरवरी 2016 तक राउप्रावि पारलिया ब्लॉक अटरू में प्रधानाध्यापक रहे।फरवरी,2016 से जून 2017 तक अटरू में आरपी रहें जुलाई 17 से सितंबर 2018 तक छबड़ा ब्लॉक में आरपी रहते हुए फिर अक्टूबर,18 से फरवरी,2021 तक देहरी के राउप्रावि में प्रधानाध्यापक पद पर रहे।पदौन्नति पर व्याख्याता बन मार्च,21 से अगस्त 2023 तक राउमावि सेमली में व्याख्याता पद पर सेवाएं देते हुये 1 सितंबर 23 से 31 मई 2026 तक अटरू में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से आरपी पद से 31 मई को सेवानिवृत होगें।मेहरा को बुधवार को कार्यालय कर्मियों ने भावभीनी विदाई दी गयीं जिसमें ब्लॉक के शिक्षक भी शामिल हुए।मेहरा की सेवानिवृति पर ओशो आशीष ध्यान केंद्र,भुवाखेड़ी के संचालक स्वामी ध्यान गगन ने भी वाट्सप पर बधाई संदेश भेज शुभकामनाएं दी गयीं एवं आगे के सामाजिक जीवन के लिए उज्ज्वल कामना की गयीं।मेहरा द्वारा 31 मई,2026 को छबड़ा स्थित निजी आवास पर अपने सहकर्मियों ओर इष्टमित्रों एव रिस्तेदारों के सम्मान में सहभोज का आयोजन भी किया जावेगा।बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में सीबीईओ अटरू ने अध्यक्षता की चीफ गेस्ट के रूप में छबड़ा चांचौड़ा से सेवानिवृत प्रधानाचार्य आर. के. मेहता भी उपस्थित रहें।कार्यक्रम में ऑफिस से ललित प्रजापत,नरेंद्र कुमावत,प्रशासनिक अधिकारी ,सहायक प्रशासनिक अधिकारी रूपेश गुप्ता,खालिद खान,कनिष्ठ सहायक देवेश मेघवाल,विजय मीणा,सहायक अभियंता राकेश यादव,जूनियर अकाउंटेंट राहुल मीणा,हेमराज बैरवा,समग्र शिक्षा प्रभारी गिर्राज नागर,कंप्यूटर ऑपरेटर विनोद सुमन,सुरेंद्र सुमन आदि ने अपने विचार प्रकट किये और फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया,समापन पर सुरेश मेहरा ने सबका आभार जताया और कहा कि मेरे आगे के जीवन मे भी सभी साथी ऐसी ही कृपा बरसाए रखना।

0
228 views

Comment