पछवादून में सोशल मीडिया का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, फेसबुक पेज 'कलम की बातें' के वीडियो ने रचा इतिहास!
पछवादून में सोशल मीडिया का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, फेसबुक पेज 'कलम की बातें' के वीडियो ने रचा इतिहास!
वॉइस ओवर:
ये जो स्क्रीनशॉट इस वक्त आप अपनी टीवी स्क्रीन पर देख रहे हैं, इसे ज़रा गौर से देखिए। फेसबुक पर दिखने वाले ये रिकॉर्ड तोड़ आंकड़े किसी बड़े नेशनल न्यूज़ चैनल के नहीं, बल्कि हमारे साथी पत्रकार इंद्रपाल सिंह के फेसबुक पेज 'कलम की बातें' के हैं।
विकासनगर क्षेत्र के कुजा गाँव में आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी और अलर्ट पर दिखाई गई एक ग्राउंड ज़ीरो रिपोर्ट सोशल मीडिया पर इस कदर तूफ़ान की तरह दौड़ी कि उसने इतिहास रच दिया है। फेसबुक पर इस सिंगल वीडियो ने अब तक 10 मिलियन यानी 1 करोड़ से भी अधिक व्यूज का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है
वॉइस ओवर:
पूरे देहरादून जनपद और खासकर पछवादून क्षेत्र की स्थानीय पत्रकारिता के इतिहास में यह किसी फेसबुक पेज का अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। जहाँ आम तौर पर स्थानीय और ग्रामीण मुद्दे कुछ हजार व्यूज तक सिमट जाते हैं, वहीं 'कलम की बातें' फेसबुक पेज की इस निष्पक्ष और जमीनी रिपोर्टिंग को जनता ने सर आँखों पर बिठाया। इस वीडियो पर 1 लाख 55 हजार से ज्यादा लाइक्स और 35 हजार से अधिक शेयर्स आ चुके हैं ,फेसबुक के मुताबिक भी यह वीडियो सामान्य रीच से 1100 गुना ज्यादा की रफ्तार से परफॉर्म कर रहा है
वॉइस ओवर:
इस ऐतिहासिक कामयाबी ने साफ कर दिया है कि अगर पत्रकारिता बिना किसी चापलूसी के, पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ की जाए, तो जनता सोशल मीडिया पर उस पर दिल खोलकर भरोसा जताती है। कुजा गाँव की इस ग्राउंड रिपोर्ट में समाज की सुरक्षा और प्रशासनिक मुस्तैदी को बेहद बेबाक तरीके से जनता के सामने रखा गया था। इस अभूतपूर्व रिकॉर्ड पर पछवादून क्षेत्र के तमाम प्रबुद्ध जनों और पत्रकार साथियों ने फेसबुक पेज 'कलम की बातें' और वरिष्ठ पत्रकार इंद्रपाल सिंह को बधाई दी है।
वॉइस ओवर:
एक स्थानीय फेसबुक पेज के ज़रिए ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हुए 1 करोड़ व्यूज के जादुई आंकड़े को पार करना वाक़ई एक मिसाल है। हमारे चैनल की पूरी टीम की तरफ से 'कलम की बातें' पेज को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर ढेर सारी शुभकामनाएँ।