म्योरपुर ईदगाह में अकीदत के साथ अदा की गई बकरीद की नमाज़
संवाददाता (अहमद राजा)
सोनभद्र/म्योरपुर। विकास खंड म्योरपुर स्थित ईदगाह में बकरीद की नमाज़ सुबह 8:15 बजे बड़े ही अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। म्योरपुर जामा मस्जिद के इमाम हाफिज मंजर आलम ने नमाज़ अदा कराई तथा मुल्क में अमन, चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ मांगी।
सुबह से ही ईदगाह में नमाजियों की भारी भीड़ देखने को मिली। लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
नमाज़ के बाद लोगों ने आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश देते हुए सभी से प्रेम एवं शांति बनाए रखने की अपील की। पूरे क्षेत्र में पर्व को लेकर खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा।
इस दौरान म्योरपुर थाना प्रभारी रविकांत मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। कार्यक्रम में मो. वकील, म्योरपुर जामा मस्जिद के सदर मो. अयूब अली, छोटन, नसीम, नजीर हुसैन, लड्डू, सलमान अली सहित तमाम मुस्लिम समुदाय के लोग उपस्थित रहे।