logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

94 वोटों से शानदार जीत दर्ज, रघुवीर सिंह नेगी बने भरोग बनेड़ी पंचायत के उप प्रधान


सिरमौर: ग्राम पंचायत भरोग बनेड़ी में हुए उप प्रधान पद के चुनाव में रघुवीर सिंह नेगी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 94 वोटों से जीत दर्ज कर पंचायत के नए उप प्रधान बनने का गौरव हासिल किया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई तथा फूल-मालाओं और मिठाइयों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया गया।

चुनाव में रघुवीर सिंह नेगी को कुल 451 वोट प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी पूर्णानंद शर्मा को 358 वोट मिले। वहीं श्रवण कुमार को 290 वोट प्राप्त हुए। इस प्रकार रघुवीर सिंह नेगी ने 94 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।

रघुवीर सिंह नेगी को जनता ने एक मेहनती, ईमानदार और जनसेवा के प्रति समर्पित उम्मीदवार के रूप में समर्थन दिया। चुनाव परिणाम आने के बाद समर्थकों ने इसे जनता के विश्वास और विकास की जीत बताया।

जीत के बाद रघुवीर सिंह नेगी ने पंचायत की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पंचायत के विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, शिक्षा और युवाओं के हितों के लिए पूरी ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पंचायत में सभी वर्गों को साथ लेकर विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

इस अवसर पर धीरज रमौल सहित कई गणमान्य लोगों ने रघुवीर सिंह नेगी को जीत की बधाई देते हुए इसे जनता के विश्वास की जीत बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए नेतृत्व में भरोग बनेड़ी पंचायत विकास की नई मिसाल कायम करेगी।

0
57 views

Comment