हरदोई: कुशवाहा मौर्य सैनी समाज पर अत्याचार और आंदोलन की तैयारी
हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में कुशवाहा मौर्य सैनी समाज पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ गई हैं। कुछ दिन पहले कुशवाहा समाज की एक बहन की निर्मम हत्या हुई थी। इसके बाद हरदोई डीएम द्वारा चौक पर महान सम्राट अशोक की लाइट सुंदरीकरण के नाम पर हटा दी गई, जिससे मौर्य शाक्य सैनी कुशवाहा समाज के लोगों में रोष उत्पन्न हुआ। 30 तारीख को इन सभी समाजों ने एक बड़ा आंदोलन करने की भी घोषणा की है।
इसी बीच, एक कुशवाहा समाज के परिवार द्वारा अपनी निजी जमीन पर भगवान गौतम बुद्ध की मूर्ति और बुद्ध विहार बनाने के प्रयास को अराजक तत्वों ने रोका। शासन प्रशासन पर भी आरोप हैं कि वे अराजक तत्वों का सहयोग कर रहे हैं और कुशवाहा सैनी समाज के लोगों को प्रताड़ित कर रहे हैं। बुद्ध विहार में आग लगाई गई और वहां मौजूद लोगों पर डंडा-लाठी चार्ज किया गया, कुछ लोगों को रात में हिरासत में भी लिया गया। इस मामले में हरदोई के डीएम से संवैधानिक तरीके से कार्य करने और किसी जाति विशेष को निशाना न बनाने की अपील की गई है।