logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महिला ने लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोप, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

इनसेप्शन डेली न्यूज़/ID News
संदीप शास्त्री (ब्यूरो चीफ)

लखनऊ। राजधानी के पी०जी०आई० थाना क्षेत्र की रहने वाली उर्मिला सिंह ने कुछ लोगों पर रास्ता रोककर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
महिला के अनुसार, वह अपने परिवार के साथ क्षेत्र में रहती हैं। आरोप है कि 26 मई 2026 की रात करीब 11 बजे कुछ लोगों ने रास्ता रोककर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि आरोपी लगातार उन्हें और उनके परिवार को परेशान कर रहे हैं, जिससे परिवार में भय का माहौल बना हुआ है।
उर्मिला सिंह के साथ हो रही घटना के विरोध में नेहा सिंह (नामित पार्षद) एवं भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने थाने पर जा कर अपना विरोध दर्ज कराया
प्रार्थना पत्र में महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों द्वारा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

54
4001 views

Comment