गर्मी का कहर,,,
इन दिनों पूरे देश के साथ राजस्थान भी नौतपा की गर्मी से तप रहा है जिससे न केवल पशु,पक्षी बल्कि इंसान भी परेशान है रोजमर्रा के कामों को पूरा करना कष्ट दायक हो रहा है,जहां कल श्रीगंगानगर का तापमान पूरे देश में सर्वाधिक48.2डिग्री दर्ज हुआ वही पंद्रह मुख्य शहरों में यह तापमान 48 से42 डिग्री तक दर्ज हुआ जिससे आम जन जीवन असामान्य हो गया है।
दूसरी तरफ बिजली ,पानी की कमी भी लोगो को असहज कर रही हे जोधपुर जैसे प्रमुख शहर में72घंटे में जलापूर्ति हे वह भी कम दवाब के कारण कई क्षेत्रों में अपर्याप्त सिद्ध हो रही हे,वर्षा की प्रतिक्षा हे जिससे कोई राहत मिल सकेगी।