AKTU में पहली बार पेपर लीक मामले में परीक्षा निरस्त
लखनऊ: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) की सेमेस्टर परीक्षाओं में पहली बार पेपर लीक का मामला सामने आया है। बीटेक कंप्यूटर साइंस छठे सेमेस्टर की परीक्षा को निरस्त कर दिया गया है और दोबारा परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबंधित कॉलेज से जवाब-तलब किया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार, 21 मई को नोएडा के एक परीक्षा केंद्र पर बीटेक कंप्यूटर साइंस छठे सेमेस्टर के छात्रों की कंप्यूटर नेटवर्क विषय की परीक्षा आयोजित की गई थी। चेकिंग के दौरान छात्रों के पास से नकल की पर्चियां बरामद हुईं, जिनमें लिखे जवाब उसी दिन के प्रश्नपत्र के थे। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई है।