लखनऊ में बिजली चोरी रोकने गई टीम पर दो जगह जानलेवा हमला, कई कर्मचारी घायल, एफआईआर दर्ज।
Ashutosh Verma (Digital Reporter)
UpNotifications
लखनऊ: बिजली चोरी रोकने के लिए गई टीम पर दो अलग-अलग इलाकों में हमले की घटनाएं सामने आई हैं। जानकीपुरम में चेकिंग टीम के साथ गंभीर मारपीट हुई, जिसमें जेई समेत पांच कर्मचारी घायल हो गए। दूसरी घटना सआदतगंज की है, जहां अवैध कटिया हटाने गई टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया और सरकारी कामकाज में बाधा उत्पन्न की।
इस हमले में एक संविदाकर्मी को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों मामलों में विभाग की शिकायत पर पुलिस ने नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश जारी है।