बिहार में इराज लालू यादव के प्रथम जन्मोत्सव समारोह में शुभकामनाएं
बिहार: राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री लालू प्रसाद यादव के सुपौत्र और नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव के पुत्र इराज लालू यादव के प्रथम जन्मोत्सव समारोह में कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए और उन्हें शुभाशीष एवं हार्दिक बधाई दी गई।
समारोह में उपस्थित लोगों ने भगवान से प्रार्थना की कि नन्हे इराज का जीवन सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य से भरपूर रहे। इस अवसर पर सभी ने इराज के उज्जवल भविष्य की कामना की।