प्रदेश में कांग्रेस ने सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किए
प्रदेश : कांग्रेस के जानो ने राज्य सरकार और केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदेश भर में ब्लॉक और जिला स्तर पर प्रदर्शन किए। प्रदर्शनकारियों ने पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों, बिजली और पानी की समस्याओं, भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था, दलित और महिला अत्याचार, तथा पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों में टालमटोल के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया साथ ही इन समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग हेतु ज्ञापन दिया
बालेसर : इस आंदोलन के तहत बालेसर स्थित SDM कार्यालय पर पीसीसी सदस्य श्री उम्मेद सिंह राठौड़, श्री दुर्जन सिंह राठौड़, श्री जबरसिंह गोगादेव, ब्लॉक अध्यक्ष मुलाराम, दाऊ राम, दीपा राम, साबिर खान इखलास खान सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। उन्होंने सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए अपने विचार प्रकट किए और ज्ञापन भी प्रस्तुत किया।