भैराना धाम में धरना समाप्ति पर सहमति बनी
भैराना धाम : दादूदयाल तपोभूमि और भैराना धाम के संरक्षण तथा औद्योगिक इकाई स्थापना के विरोध में संतो और आम जनता का 42 दिनों से चल रहा धरना सांसद हनुमान बेनीवाल एवं RLP के कार्यकर्ताओं की प्रशासन के साथ मध्यस्थता वार्ता के बाद समाप्त हो गया है।
इस वार्ता में सहमति बनी है कि एक कमेटी का गठन किया जाएगा जो प्रमुख मुद्दों पर काम करेगी और एक माह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। फिलहाल रीको द्वारा औद्योगिक कार्य रोक दिया गया है। सरकार तपोस्थली के लिए 150 से 250 बीघा भूमि छोड़ना चाहती है जबकि साधु संतों की मांग है कि समूचा वन क्षेत्र मुक्त रखा जाए।