हुसैनाबाद रमजान बीघा स्थित अक्सा मस्जिद में ईद-उल-अज़हा की नमाज अदा की गई
हुसैनाबाद रमजान बीघा स्थित अक्सा मस्जिद में ईद-उल-अज़हा की नमाज़ अदा की गई।
इस मौके पर मौलाना अजमल रज़ा जी ने ख़ुत्बा पेश किया और उसके बाद ईद-उल-अज़हा की नमाज़ अदा कराई। नमाज़ के दौरान मुल्क में अमन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ की गई।
इस अवसर पर सदर अयूब प्रोफेसर जी, शकील उर्फ़ बबलू जी, वसीम जी, इक़बाल जी, मोहम्मद नईम, साहिल आलम सहित बड़ी संख्या में नमाज़ियों ने ईद की नमाज़ अदा की और एक-दूसरे को ईद-उल-अज़हा की मुबारकबाद दी।