सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के पालन में बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों को पेट्रोल डीजल एवं सीएनजी न दी जाए- कलेक्टर
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के पालन में बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों को पेट्रोल, डीजल एवं सीएनजी न दी जाए - कलेक्टर
कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ की अध्यक्षता में जिले के समस्त पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कलेक्टर श्री जांगिड़ ने निर्देशित किया कि बिना नंबर प्लेट वाले किसी भी वाहन को पेट्रोल, डीजल अथवा सीएनजी उपलब्ध न कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्देशों का उल्लंघन करने वाले पेट्रोल पंप संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में जिला खनिज अधिकारी, जिला आपूर्ति नियंत्रक, परिवहन उप निरीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक, समस्त सहायक आपूर्ति अधिकारी, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी तथा तीनों तेल कंपनियों के सेल्स ऑफिसर उपस्थित रहे।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena