logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें..* *28 - मई - गुरुवार*

============================
*1* पेट्रोल-डीजल को लेकर घबराएं नहीं': होर्मुज संकट के बीच बढ़ते दामों पर राजनाथ सिंह बोले- ईंधन-खाद की कमी नहीं

*2* केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह आज से गुजरात के दौरे पर रहेंगे। उनका यह दौरा दो दिन का होगा। इस दौरान वह गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र और अहमदाबाद में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे और संगठनात्मक और समीक्षा बैठकें करेंगे।

*3* सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने केंद्र को 5 नाम भेजे, सुप्रीम कोर्ट जज नियुक्त करने की सिफारिश; चार हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस; एक वरिष्ठ महिला वकील

*4* राहुल ने CBSE एग्जाम की जांच कंपनी पर सवाल उठाया, पूछा- COEMPT और मोदी सरकार के बीच क्या संबंध; बोर्ड बोला- गड़बड़ी के आरोप गलत

*5* आज इस्तीफा दे सकते हैं कर्नाटक के CM सिद्धारमैया, कांग्रेस विधायक बोले- डीके शिवकुमार होंगे अगले सीएम; 15 से 20 नए मंत्री भी बनेंगे

*6* बंगाल सरकार ने BSF को 142.79 एकड़ जमीन सौंपी, शुभेंदु बोले- सीमा सुरक्षा के लिए तेजी से काम कर रहे

*7* यूपी में ब्लास्ट की साजिश रच रहे 4 लड़के अरेस्ट, BJP दफ्तर, अस्पताल-स्कूल निशाने पर थे; पाकिस्तानी डॉन ने टारगेट दिया था

*8* देश में मौत का सबसे बड़ा कारण बना हृदय रोग, हर तीन में एक जान दिल की बीमारी से जा रही

*9* जनगणना महारजिस्ट्रार की रिपोर्ट के अनुसार भारत में सबसे ज्यादा 32.1 फीसदी मौतें हृदय रोगों के कारण हो रही हैं। उत्तर भारत में स्थिति सबसे गंभीर पाई गई है। रिपोर्ट में श्वसन रोग, मधुमेह, पाचन तंत्र रोग और तपेदिक को भी मौत की बड़ी वजह बताया गया है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि खराब जीवनशैली और तनाव के कारण आने वाले वर्षों में यह स्वास्थ्य संकट और बढ़ सकता है

*10* ट्रम्प बोले-ईरान डील करना चाहता है, लेकिन हम संतुष्ट नहीं, तेहरान का दावा- समझौते का ड्राफ्ट तैयार; अमेरिका ने फर्जी बताया

*11* स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास अमेरिकी सेना का एक और हमला, भड़का ईरान; शांति वार्ता पर ग्रहण

*12* सैलरी के अलावा अन्य कमाई है तो ITR-2 भरें, असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए ऑनलाइन फाइलिंग शुरू; 31 जुलाई तक भर सकेंगे रिटर्न

*13* SC ने कहा- ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों पर 28% GST सही, राज्यों को मनी गेम्स पर बैन लगाने का हक मिला; टैक्स वसूला तो कई कंपनियां बंद होंगी

*14* चांदी दो दिन में ₹10,000 सस्ती, ₹2.61 लाख पर आई, सोना ₹2,800 सस्ता हुआ, 10 ग्राम ₹1.56 लाख का बिक रहा

*15* हैदराबाद IPL से बाहर, राजस्थान ने 47 रन से हराया, सूर्यवंशी ने 29 बॉल पर 97 रन बनाए; आर्चर को 3 विकेट

*16* IPL- सूर्यवंशी ने गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, एक सीजन में सबसे ज्यादा 62 सिक्स लगाए, AD

*17* उत्तर भारत इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। नौतपा के दौरान आसमान से बरस रही आग ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। सुबह होते ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर शुरू हो जा रहा है। राजस्थान से लेकर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और मध्य प्रदेश तक कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है।
============================

0
68 views

Comment