logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, वन मंडलाधिकारी एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने राजघाट क्षेत्र का किया निरीक्षण

कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, वनमंडलाधिकारी एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने राजघाट क्षेत्र का किया निरीक्षण

प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा राष्ट्रीय चंबल अभ्यारण्य अंतर्गत राजघाट एवं सिकरोदा नहर प्वाइंट क्षेत्र का विस्तृत स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य क्षेत्र की वर्तमान स्थिति का आकलन करना एवं अवैध उत्खनन संबंधी गतिविधियों की वस्तुस्थिति का परीक्षण करना था।

निरीक्षण दल में कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मराज मीणा, वनमंडलाधिकारी एवं निदेशक राष्ट्रीय चंबल अभ्यारण्य श्री हरीशचंद्र बघेल, जिला खनिज अधिकारी श्री सुखदेव निर्मल, जिला परिवहन अधिकारी श्री विक्रम सिंह, एसडीओपी देवरी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। संयुक्त टीम ने 26 मई को प्रभावित क्षेत्रों का गहन निरीक्षण एवं विस्तृत भ्रमण किया।

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने पैदल भ्रमण कर घाट क्षेत्र तथा आसपास के स्थानों का सूक्ष्म अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान कहीं भी नवीन उत्खनन के गड्ढे, ट्रैक्टर अथवा अन्य वाहनों के पहियों के निशान नहीं पाए गए। अधिकारियों द्वारा मौके पर तैनात सुरक्षा बलों से भी क्षेत्र की स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई।

घाट क्षेत्र में वर्तमान में विशेष सशस्त्र पुलिस बल (एस.ए.एफ.) के 36 जवान लगभग 130 मीटर की दूरी पर सतत निगरानी हेतु तैनात हैं। इसके अतिरिक्त चंबल नदी क्षेत्र में फोटोग्राफ स्थल से लगभग 500 मीटर दूरी पर एक अन्य सुरक्षा कैंप स्थापित किया गया है।

ड्यूटी पर तैनात सशस्त्र बल के जवानों ने अधिकारियों को अवगत कराया कि 13 अप्रैल से बल की तैनाती के पश्चात क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध उत्खनन गतिविधि नहीं पाई गई है तथा उत्खनन में प्रयुक्त किसी भी वाहन का प्रवेश भी दर्ज नहीं किया गया है।

संयुक्त निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था, सतत निगरानी एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh

64
1115 views

Comment