मुरैना में प्रेमी जोड़े की मौत, आम के पेड़ से शव लटके मिले
मुरैना: जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र के छत्तर का पुरा गांव में एक युवक और युवती की मृ.त अवस्था में आम के पेड़ से लटकते हुए श.व पाए गए। मृतकों की पहचान अंजलि प्रजापति और योगेश शर्मा उर्फ धोनी के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था, लेकिन वे अलग-अलग सामाजिक पृष्ठभूमि से थे, जिससे उनके रिश्ते को स्वीकृति नहीं मिल पा रही थी। घटना से पहले दोनों ने फेसबुक पर 'गुड बाय दोस्तों' लिखकर अलविदा भी कहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और श.वों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
🗞️ AIMA MEDIA
✍️ अनिल कुशवाह
Social Media Activist | News Editor
📞 संपर्क: 9340662713
AIMA MEDIA — जन-जन की आवाज