logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुख्य सचिव ने सभी जिलों के कलेक्टर्स एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ वीसी से समीक्षा की

मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने सभी जिलों के कलेक्टर्स एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ वीसी से समीक्षा की
-----
प्रदेश के मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने आज बुधवार को मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों एवं सभी जिलों के कलेक्टर्स एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ वीसी के माध्यम से कृषि एवं संबंद्ध क्षेत्र, रोजगार, उद्योग एवं निवेश, नगरीय विकास, सुशासन, कानून व्यवस्था, पेयजल उपलब्धता एवं वितरण, पशुपालन, जल गंगा संवर्धन अभियान, वन अधिकार पट्टा, शैक्षणिक संस्थान से 500 मीटर दूरी तक के क्षेत्र को ड्रग फ्री जोन घोषित करने, एनसीओआरडी में अच्छे काम करने वाले पुलिस अधीक्षक की प्रशंसा, साइबर धोखाधड़ी के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए 1930 की आपातकालीन कॉल, पाक्सो एक्ट, समाधन समारोह (सुप्रीम कोर्ट- लोक अदालत), खाद की उपलब्धता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026, गेहूं उपार्जन, मानसून की तैयारी, विस्फोट अधिनियम के अनुपालन, जलाशयों में पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था, नजूल नवीनीकरण खाद्य पदार्थों में मिलावट पर सख्त कार्यवाही, अवैध उत्खानन सहित अन्य विषयों के संबंध में विस्तारपूर्वक समीक्षा कर निर्देश दिये।

उक्त वीसी में शाजापुर जिले से कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना, पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अनुपमा चौहान, डिप्टी कलेक्टर सुश्री नेहा गंगारे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए।

#JansamparkMP #MadhyaPradesh #collectorshajapur #shajapur #शाजापुर

49
1123 views

Comment